अगले सीजन से टी-20 क्रिकेट में हेलमेट पहनकर गेंदबाजी करते दिखेंगे गेंदबाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगले सीजन से टी-20 क्रिकेट में भी गेंदबाज हेलमेट पहनकर गेंदबाजी करते दिखेंगे। यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज बेन कोड हेलमेट को डिजाइन कर रहे हैं। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाज पहले से हेलमेट यूज कर रहे हैं। लेकिन ये उतना उपयोगी नहीं है। दूसरी तरफ बेन कोड बोले, 'लॉकडाउन के दौरान मैंने हेलमेट बनाने पर काम शुरू किया। मैं चोटिल होने की बजाए सुरक्षा के इंतजाम के साथ मैच खेलना चाहूंगा।'
