x

बॉक्सर अमिल पंघाल को सेना में मिला प्रमोशन

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले बॉक्सर अमित पंघाल की पदोन्नति हो गई है। वे अब भारतीय सेना में नायब सूबेदार से सूबेदार बन गए हैं। अमित ने स्पोर्ट्स कोटे से अगस्त 2017 में भारतीय सेना ज्वॉइन की थी। वे महार रेजीमेंट की 22वीं बटालियन का हिस्सा हैं। चीन के वुहान शहर में होने वाले वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में अमित भारतीय सेना की ओर से खेलेंगे।