जर्मनी के वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले बॉक्सर अमित पंघाल ने प्रबंधन पर उठाए सवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों में लगे एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमित पंघाल ने हाल ही में जर्मनी में हुए वर्ल्ड कप में गोल्ड जीता है। 52 किलोग्राम वेट कैटेगरी में दुनिया के नंबर वन बॉक्सर पंघाल ने कहा कि मैं एक साल से अपने कोच को नेशनल कैंप में शामिल करने की मांग कर रहा हूं। लेकिन अनुमति नहीं मिली। कई खिलाड़ियों को पर्सनल कोच, फिजियो, ट्रेनर मिल रहे हैं, तो मुझे क्यों नहीं।
