इलाज़ के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाए जाएंगे मुक्केबाज डिंको सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह को स्पाइसजेट की एयर एंबुलेंस के जरिए इंफाल से दिल्ली लाया जाएगा ताकि उनके लीवर कैंसर का इलाज फिर से शुरू हो सके। पदम पुरस्कार से सम्मानित डिंको के लिए एयर एंबुलेंस सेवा निशुल्क रहेगी। उन्हें दिल्ली लाने का निर्णय स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने लिया है। अजय सिंह बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।
