दो भाईयों में हुआ बॉक्सिंग मुकाबला, बड़े ने जीता गोल्ड मेडल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आखिरी दिन पटियाला के दो सगे भाई के बीच बॉक्सिंग का फाइनल मुकाबला हुआ। बॉक्सिंग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉक्सर गुरविंदर सिंह और उनके छोटे भाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हरविंदर के बीच गोल्ड के लिए मुकाबला हुआ। जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइट के दौरान दोनों भाई घायल भी हुए।