पेरू को हराकर कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ब्राजील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ब्राजील ने पेरू को 5-0 से हराकर कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ब्राजील के लिए कासमिरो ने 12वें, रोबर्टो फिर्मिनो ने 19वें, एवर्टन ने 32वें, दानी एल्वेस ने 53वें और विलियन ने 90वें मिनट ने गोल किये थे। वहीं दूसरे मुकाबले में वेनेजुएला ने बोलिविया को 3-1 से हराया। वेनेजुएला के लिए डार्विन और जोसेफ मार्टिनेज ने तथा बोलिविया के लिए आरजू ने गोल किया।