ब्रायन लारा ने बांधे विराट की तारीफों के पुल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।लारा ने कोहली की तुलना रनमशीन से करते हुए कहा कि जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो भारतीय कप्तान कोहली दुनिया के बाकी खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा आगे हैं।बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की वनडे और टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर कायम है।ब्रायन लारा के नाम टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर का रिकार्ड अब भी बरकरार है।
