ब्रिसबेन टेस्ट: अगर पुकोव्स्की फिट नहीं हुए तो मार्कस हैरिस ओपनिंग करेंगे- जस्टिन लैंगर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पिछले सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से विल पुकोव्स्की ने अपना अंतरराष्ट्रीय पर्दापण किया। उन्होंने अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया। युवा बल्लेबाज पुकोव्स्की मैच के आखिरी दिन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। ऐसे में उनका 15 जनवरी से शुरू हो रहे ब्रिसबेन टेस्ट खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है। इस बीच कोच लैंगर ने स्पष्ट किया है कि पुकोव्स्की की अनुपस्थिति में मार्कस हैरिस को टीम में मौका मिलेगा।