ब्रिसबेन टेस्ट: मार्नस लाबुशेन ने लगाया शतक, ऐसा रहा पहले दिन का खेल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ब्रिसबेन में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन की समाप्ति तक लाबुशेन के शतक की बदौलत पांच विकेट खोकर 274 रन बना लिए हैं। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक क्रीज पर टिम पेन (38*) और कैमरून ग्रीन (28*) मौजूद हैं। भारत की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।