चीन में गैस पाइपलाइन में विस्फोट से इमारत ढही, 12 की मौत, 100 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
चीन के हुबेई प्रांत में गैस पाइपलाइन में विस्फोट हुआ। जिसके चलते एक इमारत ढही। जिसके चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हुई, जबकि 100 घायल हुए। 138 लोगों को रेस्क्यू किया गया। हादसा शियान शहर में हुआ। जहां फूड मार्केट में कुछ लोग नाश्ता तो कुछ अन्य खरीदारी कर रहे थे। तभी गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही इमारत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।
