साल 2020 में मैच खेलकर बुमराह ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे, कोहली को पीछे छोड़ा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल मैच खेलकर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने इस बार भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह ने साल 2020 में मैच खेलकर 1.38 करोड़ रुपये की कमाई (सेंट्रल कांट्रैक्ट से अलग) की है। कोहली दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। जबकि रोहित शर्मा टॉप-पांच खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं हैं।