बुमराह-शमी की बिगड़ी लय, मैच में दिए 29 अतिरिक्त रन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को भारत की दिशाहीन गेंदबाजी का फायदा मिला था। भारतीय गेंदबाजों ने मैच में 29 अतिरिक्त रन दिए, जिनमें 24 वाइड से आए। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 9 वाइड, जबकि मोहम्मद शमी ने 6 वाइड डाले। दरअसल, 13 साल बाद टीम इंडिया ने वाइड के 20 से ज्यादा रन दिए। टीम की हार का ये मुख्य कारण माना जा रहा है।