आईपीएल 13 के आगाज से पहले केकेआर के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
आज अबुधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जा रहा है। वहीं मैच से पहले दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा केकेआर के रंग में रंगी हुई दिखाई दी। दरअसल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने एक लुभावनी एलईडी डिस्प्ले का प्रदर्शन किया जिस पर केकेआर के खिलाड़ी नजर आए। साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इस वीडियो को भी शेयर किया।
