उमेश यादव चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेसर उमेश यादव अब चोट के चलते भारत लौटेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वो चोटिल हो गए थे। वो तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर हुए। उमेश से पहले मोहम्मद शमी भी भारत लौट आए हैं। शमी को एडिलेड टेस्ट में बैटिंग करने के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें 6 हफ्ते आराम करने की सलाह मिली। उसके बाद वो भारत वापस लौटे।
