कप्तान छेत्री के सितारों ने जीता इंटर कॉन्टिनेंटल कप
Shortpedia
Content Team
कप्तान सुनील छेत्री द्वारा दागे गए दो गोल के दम पर भारत ने रविवार को फाइनल में केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल का खिताब अपने नाम कर लिया. छेत्री ने इस टूर्नामेंट में कुल 8 गोल किए हैं. भारत ने यूएई में 2019 में होने वाले एशियाई कप की तैयारी के मकसद से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था. छेत्री के इन दो गोल के बाद वह अर्जेंटीना के मेसी के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इन दोनो के नाम 64 गोल दर्ज है