कप्तान मनप्रीत सिंह बने साल के सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्लेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। मनप्रीत, 1999 में अवॉर्ड शुरू होने के बाद इसे जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने अवॉर्ड की दौड़ में बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन और अर्जेंटीना के लुकास विला को पछाड़ा, जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय संघों, मीडिया, प्रशंसकों और खिलाड़ियों के संयुक्त मतों में मनप्रीत को 35.2% मत मिले।
