IPL में 'दोहरा शतक' लगाने की तैयारी में है कप्तान MS Dhoni
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक नया कीर्तिमान स्थापित करने मैदान में उतरेंगे। बतौर कप्तान वह इंडियन प्रीमियर लीग में 200वें मैच में कप्तानी करने उतरने वाले हैं। राजस्थान रायल्स के खिलाफ इस सीजन के 47वें मुकाबले में धौनी यह खास उपलब्धि हासिल करेंगे। चेन्नई के कप्तान द्वारा बनाया गया यह रिकार्ड टूटेगा ऐसा बहुत मुश्किल लगता है।
