स्लो ओवर रेट के लिए अब कप्तान नहीं होंगे सस्पेंड: ICC
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिए निलंबन नहीं झेलना पड़ेगा, क्योंकि आईसीसी ने ऐसे किसी अपराध की दशा में पूरी टीम के अंक काटने और सजा देने का फैसला लिया है। जिसकी शुरुआत आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से हो जाएगी। आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी। 2019 से 2021 तक चलने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 1 अगस्त (एशेज सीरीज) से शुरू हो रही है।
