सितंबर में होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग, आईपीएल के लिए अलग विंडो तलाशे बीसीसीआई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कैरेबियाई प्रीमियर लीग सीईओ पीट रसेल को उम्मीद है कि ये टी-20 लीग अपने कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में होगी और बीसीसीआई आईपीएल के लिए अपनी अलग विंडो तलाश लेगा। संभावना है कि बीसीसीआई सितंबर या अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन करेगा, जिसके कारण एशिया कप और टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम नए सिरे से निर्धारित करना पड़ सकता है। सीपीएल 19 अगस्त से 26 सितंबर के बीच होनी है।
