क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अनुसूचित समाज के खिलाफ की गई एक टिप्पणी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह मुश्किलों में हैं। मामले में उनके खिलाफ हरियाणा के हांसी थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। एक जून 2020 को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा और युवराज का आपस में बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने अनुसूचित समाज पर एक अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी की थी।
