चहल का दावा- धोनी की सीट पर कोई नहीं बैठता, 6 महीने से है खाली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BCCI
न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया बस में बैठकर ऑकलैंड से हैमिल्टन जा रही थी। उस दौरान युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड किया एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया। जिसमें चहल उस सीट पर जाते हैं, जहां धोनी बैठते थे। चहल सीट की तरफ इशारा करके कहते हैं, 'ये वो जगह है, जहां लेजंड बैठते थे, माही भाई, अब भी यहां कोई नहीं बैठता है। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं।'
