मैनचेस्टर यूनाईटेड को हराकर एफए कप के फाइनल में पहुंचा चेल्सी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड के गोलकीपर डेविड डि जिया की गलतियों का फायदा उठाकर रविवार को 3-1 की जीत से एफए कप फाइनल में जगह बनाई। अब उसका मुकाबला एक अगस्त को आर्सनल से होगा। डि जिया ने पहली गलती पहले हाफ के इंजुरी टाइम के 11वें मिनट में की जब ओलिवर गिरोड के सीजर अजपिलीक्यूटा के क्रास पर लगाए गए शॉट को उन्होंने अपने गोल की तरफ मोड़ दिया।
