आईपीएल में चेन्नई ने दर्ज की छठी जीत, दिल्ली को 13 रन से दी मात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/BCCI
आईपीएल में धोनी के शेरों ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए छठी जीत दर्ज की है. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसने वाटसन 78 और धोनी के 51 रन की धमाकेदार पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए. जिसके जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 5 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी. हालांकि ऋषभ पंत ने 78 रन बनाये लेकिन वो भी दिल्ली को जीत की सीढ़ी नही चढ़ा सके. इस जीत के साथ चेन्नई फिर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच चुका है