x

IPL में हैदराबाद को हरा कर चेन्नई ने बनाई फाइनल में जगह

Shortpedia

Content Team
Image Credit: CricketCountry.com

चेन्नई सुपरकिंग्स टीम उम्मीदों पर खरी उतरते हुए IPL के पहले क्वालीफायर मैच में हैदराबाद को 2 विकेट से हरा कर सीधे फाइनल में पहुँच गई है. हालांकि हैदराबाद की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है. अब उसे 25 तारीख को दूसरे क्वालीफायर मैच में भिड़ना होगा. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 139 रन बनाए. जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए और एक आसान जीत हासिल की.