आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई ने रैना को किया रिटेन, धोनी करेंगे कप्तानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खास कमाल न करने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए सुरेश रैना को रिटेन किया है। रैना पिछले आईपीएल को शुरू होने से पहले ही छोड़कर भारत आ गए थे। चेन्नई ने कप्तानी के लिए एक बार फिर धोनी पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि धोनी की ही कप्तानी में चेन्नई तीन बार चैंपियन रही है।
