x

धीमे ओवर रेट के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को दोहरे झटके लगे। धीमे ओवर रेट के चलते चेन्नई पर 12 लाख का जुर्माना लगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार रात आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया। जहां चेन्नई ने 188 रन बनाए। दिल्ली ने पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से आठ गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल किया।