चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू, 300 रन के करीब इंग्लैंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा। बता दें आज मेहमान टीम अपने कल के स्कोर 3 विकेटपर 263 रनों से आगे खेल रही है। कप्तान रूट ने अपने 100वें टेस्ट में 20वां शतक जमाया था। कल अंतिम ओवर में 87 रन पर आउट होने वाले डोम सिबली संग मिलकर रूट ने तीसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की थी।
