चेन्नई टेस्ट: तीसरे दिन भारत ने गंवाए छह विकेट, इंग्लैंड की पकड़ मजबूत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। वाशिंग्टन सुंदर (33*) और रविचंद्रन अश्विन (8*) क्रीज पर मौजूद है। 321 रनों से पीछे चल रही भारतीय टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इंग्लैंड के लिए डॉम बेस ने सबसे अधिक चार विकेट लिए हैं।