x

आईपीएल में चेन्नई की जीत से राजस्थान प्लेऑफ में तो पंजाब हुआ बाहर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: BCCI

महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने आईपीएल में एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए पंजाब के शेरों को 5 विकेट से धूल चटा दी. इस हार के बाद पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर तो शिल्पा के राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में शामिल हो गये है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर के 54 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 153 रन बनाये. जिसके जवाब में चेन्नई ने सुरेश रैना के 61 रनों की बदौलत 5 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया. चेन्नई ने 159 रन बनाये.