चेतेश्वर पुजारा बने एक बेटी के पिता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बेटी के पिता बन गए है। पुजारा ने अपने ट्वीटर हैंडल से अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है,"नन्ही परी तुम्हारा स्वागत है. हमारे जीवन में नई भूमिकाओं के लिए उत्साहित और सुपर खुश हमने एक इच्छा बनाई और वह सच हो गई". इससे पहले पुजारा ने 1 जनवरी 2018 को अपने जल्द ही पिता बनने की खबर को ट्विटर पर शेयर किया था। पुजारा ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुवात अपनी दोस्त पूजा के साथ 13 जनवरी 2013 को शुरू की थी।