स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर पुजारा ने दिया जवाब, बोले - मैं सहवाग या वार्नर नहीं बन सकता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अक्सर अपने स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं को झेलने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने धीमी गति से रन बनाने के सवाल पर कहा कि वो वीरेंद्र सहवाग या डेविड वॉर्नर नहीं बन सकते हैं। आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि टीम के अंदर इसको लेकर ज्यादा बात होती है। मीडिया में इस बात को अलग तरह से पेश किया जाता है, लेकिन मेरे ऊपर कप्तान, कोच की ओर से भी कोई दबाव नहीं है।
