हॉकी खिलाड़ी सलीमा और निक्की को 50-50 लाख रुपये देगी झारखंड सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ियों सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के कच्चे घरों को पक्का बनवाकर देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, 'झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में अद्भुत योगदान दिया है।'
