मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने डेढ़ घंटा पहले बताया कि अब मैं वनडे कप्तान नहीं हूं- विराट कोहली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली तमाम अटकलों और विवादों के बीच पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद पहली बार मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चयन समिति ने डेढ़ घंटे पहले उनसे संपर्क किया, जहां उन्हें वनडे कप्तान के पद से हटाने के फैसले के बारे में बताया था।
