युवराज-धोनी में से किसी एक को चुनना वैसा जैसे मम्मी-पापा में से किसी एक को चुनना: जसप्रीत बुमराह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व ऑलराउंडर युवराज ने बुमराह से लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान पूछा कि वो धोनी और उनमें से किसे बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मानते हैं। युवराज ने कहा कि आपको मुझे और धोनी में से किसी एक को चुनना है। जसप्रीत बुमराह ने कहा कि युवराज और धोनी में से एक को चुनना वैसा है, जैसे आपसे कहा जाए कि अपने मम्मी और पापा में से किसी एक को चुनो।