क्रिस गेल ने नहीं किया आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, इस बार नहीं होंगे इस लीग का हिस्सा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
क्रिस गेल का आईपीएल करियर खत्म हो चुका है। उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में उनका बल्ला खूब बोला है। अभी भी कई रिकॉर्ड उनके नाम हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अब आईपीएल नहीं खेलेंगे। गेल ने इस बात का आधिकारिक एलान नहीं किया, लेकिन वो इस सीजन में लीग का हिस्सा नहीं होंगे।