x

टी 10 फॉर्मेट को ओलिंपिक खेलों के कार्यक्रम में शामिल करने की क्रिस गेल ने जताई इच्छा

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

अबुधाबी टी 10 लीग में टीम अबुधाबी को लीड कर रहे वेस्टइंडीज क्रिकेटर क्रिस गेल का मानना है कि क्रिकेट का ताजा और छोटा प्रारूप टी10 ओलिंपिक खेलों के कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। उनका कहना है कि टी10 ऐसा प्रारूप है जो दुनिया की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के प्रवेश को आगे बढ़ा सकता है। साथ ही कहा कि टी10 अमेरिका में भी हो सकता है। यह सामान्य दृष्टिकोण से खेल के लिए काफी बड़ी चीज होगी।