जमैका तलावाज से निकलकर सेंट लूसिया की टीम में शामिल हुए क्रिस गेल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020 से पहले जमैका तलावाज की टीम ने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को रिलीज कर दिया है। आगामी सीजन में गेल अब सेंट लूसिया जोक्स की टीम की तरफ से खेलेंगे। फरवरी में केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने सेंट लूसिया फ्रैंचाइज़ी खरीदी थी और एंडी फ्लावर को कोच नियुक्त किया था। बता दें केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ही किंग्स XI पंजाब की पैरेंट कंपनी है।