2019 में इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कोच क्रिस सिल्वरवुड बने श्रीलंका के हेडकोच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के पूर्व हेडकोच क्रिस सिल्वरवुड को अपना नया हेडकोच नियुक्त किया है। क्रिस को दो साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इससे पहले श्रीलंका की टीम अंतरिम कोच के साथ खेल रही थी। पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश रत्नानायके को ऑस्ट्रेलिया और भारत दौरे के लिए अंतरिम कोच बनाया गया था। सिल्वरवुड की कोचिंग में श्रीलंका को पहली सीरीज बांग्लादेश में टेस्ट के रूप में खेलनी है।