क्रिस्टिना-टिमिया ने जीता दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन, जूनियर गर्ल्स डबल्स में एलेक्जेंड्रा-परिस्का जीतीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और हंगरी की टिमिया बाबोस ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। उन्होंने डबल्स मुकाबले में चीनी ताइपेई की सु-वेई शीए और चेक रिपब्लिक की बारबोरा स्ट्रीकोवा को 6-2, 6-1 से हराया। जूनियर गर्ल्स डबल्स में फिलिपिंस की एलेक्जेंड्रा इएला और इंडोनेशिया की परिस्का मडेलिन नुगरोहो ने खिताब जीता। दोनों ने फाइनल में स्लोवेनिया की जीवा फाकनेर और इंग्लैंड की मेटिल्डा मुताव्दिच को 6-1, 6-2 से हराया।
