चर्चिल ब्रदर्स की लगातार दूसरी जीत, मोहन बागान हारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विलिस प्लाजा के 2 गोल से चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब ने आईलीग में मोहन बागान को 4-2 से हराया। त्रिनिदाद के विलिस प्लाजा ने दूसरे और 38वें मिनट में और रॉबर्ट प्राइमस ने 28वें मिनट और रडानफाह अबू बक्र ने 76वें मिनट में गोल दागे। मोहन बागान के लिए फ्रान गोंजालेज ने 34वें और सुभा घोष ने 90वें मिनट में 1-1 गोल किया। इस जीत से चर्चिल ब्रदर्स के 2 मैचों में 6 प्वाइंट्स हुए।
