क्लेयर कोनोर: 233 साल के इतिहास में पहली बार मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की कमान संभालेगी कोई महिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड की पूर्व महिला कप्तान क्लेयर कोनोर क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के 233 साल के इतिहास में संस्था की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी। कोनोर को हाल ही में वर्तमान प्रमुख श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। संगकारा अगले साल पदमुक्त होंगे। कोनोर अगले साल एक अक्तूबर को अपना पद संभालेंगी लेकिन अभी इसे क्लब के सदस्यों से मंजूरी मिलना बाकी है।
