DDCA की बैठक में झड़प, गांगुली से गंभीर की DDCA को भंग करने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
DDCA की सालाना बैठक में 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बैठक में एक पक्ष रिटायर्ड जस्टिस बदर दुरेज़ अहमद को DDCA से हटाने की मांग कर रहा था। झड़प में बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को चोट लगी। गौतम गंभीर ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को ट्वीट करते हुए लिखा- DDCA पदाधिकारी हद से बाहर गए। DDCA को भंग करके दोषियों पर आजीवन प्रतिबंध लगे। गांगुली की प्रतिक्रिया नहीं आई।
