वेस्टइंडीज को 5-0 से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया क्लीन स्वीप
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के साथ पाँच मैचों की टी ट्वेंटी सीरीज में लगातार पाँचवा मैच जीतकर क्लीन स्वीप हासिल कर ली है। सीरीज के अंतिम टी ट्वेंटी मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 61 रनों से पराजित कर सीरीज अपने नाम की। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन विकेट पर 134 रन बनाए थे।
