वियतनाम में 7 हफ्तों बाद क्लब फुटबॉल शुरू; करीब 30,000 दर्शक पहुंचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वियतनाम में काफी दिनों से कोरोना नियंत्रण में है, जिसके बाद वहां रूटीन लाइफ शुरू हुई। इसी कड़ी में 7 हफ्तों के बाद फिर से क्लब फुटबॉल शुरू हुआ, जहां करीब 30,000 दर्शक पहुंचे। दर्शक कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखे और कुछ चेहरे मास्क के साथ देखे गए। हैंड सैनिटाइटर उपलब्ध थे। प्रशंसकों के तापमान की जांच हुई। प्रवेश करते ही उन्हें मास्क पहनने के लिए भी कहा गया।
