सीओए ने आईसीसी की बैठक में नहीं जाने पर सचिव को भेजा नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सीओए ने बोर्ड के अंतरिम सचिव अमिताभ चौधरी को आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में नहीं जाने पर नोटिस जारी किया है। इससे पहले सीओए ने सचिव के सिलेक्शन कमेटी में शामिल होने पर बैन लगाया था। गौरतलब है कि एशियन काउंसिल की बैठक 3 सितंबर को बैंकॉक में थी। इस बैठक में भी शामिल नहीं होने के बारे में भी अंतिम समय में सीओए को जानकारी मिली।