कल लोकपाल को COA सौंपेगा राहुल-पंड्या का मामला, राजधानी में होगी बैठक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
गुरुवार को COA नई दिल्ली में होने वाली बैठक में आधिकारिक तौर पर पांड्या-राहुल के मुद्दे को लोकपाल DK जैन को सौंप देगी. इस बैठक में ICC द्वारा लिए गए फैसले पर भी चर्चा की जाएगी. पिछले महीने SC ने जैन को BCCI के लोकपाल के रूप में नियुक्त किया था, ताकि वह बोर्ड के भीतरी मामलों को सुलझाने का काम करें. वहीं मंगलवार को जैन ने कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि COA उन्हें कोई मामला सौंपे.
