वतन वापसी के बाद कप्तान कोहली और रवि शास्त्री से बात करेगी COA
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: rueters
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को मिली शिकस्त के बाद अब इस हार के पीछे की वजह को तलाशने का काम शुरु हो गया है. जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई COA कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली के वतन वापसी के बाद समीक्षा बैठक करेगी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का रोडमैप तैयार करेंगी. हालांकि अभी तक तारीख और जगह नहीं तय हुई हैं लेकिन बातचीत पक्की है.
