22वें राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग उद्घाटन, पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rediff
बीती रात बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन हुआ। इस दौरान 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत के ध्वजवाहक के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। बर्मिंघम पहली बार तो इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेल हुए थे।
