राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। 49 किलोग्राम भारवर्ग में चानू ने गोल्ड मेडल हासिल करके सबकी उम्मीदों को सही साबित किया है। चानू ने स्नैच में 88 किलो का भार उठाकर अपने बेस्ट प्रदर्शन की बराबरी की है। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113 किलो का भार उठाया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक भार उठाने का रिकॉर्ड बनाया है।