राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbytes
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला मेडल मिल गया है। संकेत महादेव सरगर ने भारत को भारोत्तोलन में मेडल दिलाया है। संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलो का भार उठाते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। संकेत ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 107 और दूसरे प्रयास में 111 किलो का भार उठाया था। तीसरे प्रयास में उन्होंने 113 किलो का भार उठाया था।